Saturday, February 19, 2011

वीर सावरकर की पुण्यतिथि की तैयारी जोरों पर


डॉ. संतोष राय

नई दिल्ली। अखिल भारत हिन्दू महासभा आगामी 26 फरवरी, 2011 को वीर सावरकर की पुण्यतिथि मनायेगी। जिसके लिये हिन्दू महासभा में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। यह पुण्यतिथि दिल्ली स्थित  लोदी गार्डेन, वीर सावरकर पार्क में मनाया जायेगा। कार्यक्रम की शुरूआत 1 बजे से होगा जो 3 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में पूरे देश से हिन्दू महासभा के नेता आकर भाग लेंगे। ज्ञात हो कि सावरकर स्वयं हिन्दू महासभा के ख्यातिप्राप्त नेता था।

 उनका हिन्दू महासभा को आगे बढ़ाने में  भारी योगदान था। उनका प्रसिद्ध वाक्य था-‘‘ राजनीति का हिन्दूकरण और सैनिकों का हिन्दूकरण’’। हिन्दू महासभा का कहना है कि ये वीर दामोदर सावरकर ही थे कि वे हमेशा सैनिकों का मनोबल बढ़ाते रहते थे जिससे देश  के   सैनिकों ने  कई बार पाकिस्तानी 
 सैनिकों को मैदान में हराया।


आंध्रा प्रदेश हिन्दू महासभा का प्रांतीय अधिवेशन 


नई दिल्ली। हिन्दू महासभा का आंध्र प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 फरवरी, 2011 को आंध्रा प्रदेश के हैदराबाद शहर में होगा। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्तर व प्रांतीय स्तर के नेता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय कार्यालय से हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता डा0 संतोष राय प्रतिनिधित्व करेंगे।

कर्नाटक हिन्दू महासभा का प्रांतीय अधिवेशन

नई दिल्ली। 10 मार्च, 2011 को कर्नाटक हिन्दू महासभा का प्रांतीय अधिवेशन बेंग्लोर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में देश की राजधानी दिल्ली व अन्य प्रांतों के हिन्दू महासभाई नेता उपस्थित होंगे। दिल्ली से कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व डा0 संतोष राय जी करेंगे।


No comments: